Popular Posts

Thursday, 23 December 2010

भोपाल। पिछले 62 बरसों से राजधानी में आयोजित किए जा रहे आलमी तब्लीगी इज्तिमा की तैयारियां अंतिम चरणों में

भोपाल। पिछले 62 बरसों से राजधानी में आयोजित किए जा रहे आलमी तब्लीगी इज्तिमा की तैयारियां अंतिम चरणों में हैं। इसमें शिरकत करने के लिए दुनिया भर की जमातें भोपाल पहुंचना शुरू हो गई हैं। इस बार इज्तिमा 25 दिसम्बर से प्रारंभ होने जा रहा है।

ईंटखेड़ी क्षेत्र के घासीपुरा इलाके को आयोजन के लिए तैयार किया जा रहा है। दीनी तालीम देने के मकसद से आयोजित किए जाने वाले इस आलमी तब्लीगी इज्तिमा में देश और दुनिया की लगभग डेढ़ सौ जमातें हिस्सा लेंगी। इनमें रूस, कम्बोडिया, थाईलैंड, इंडोनेशिया, श्रीलंका, मलेशिया जैसे देशों की जमातें भी शामिल हैं।

No comments:

Post a Comment